झारखंड में लातेहार को छोड़कर सभी जिलों में पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है. वैसे तो 2104 पदों पर उपचुनाव कराने की घोषणा हुई थी. मगर नामांकन नहीं होने के कारण, जहां 795 पद रिक्त रह गये, वहीं 1177 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया. बाकी बचे 130 पदों के लिए वोटिंग हो रही है. रांची समेत अन्य जिलों में करीब चार सौ प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं. सुबह सात से तीन बजे तक मतदान होगा. 3683 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं. जहां 11लाख 62 हजार 991 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours