झारखंड के हजारीबाग में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने शहीद और उनके परिवार की सम्मान के लिए अनूठी पहल की है. दरअसल देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान गवाने वाले जवानों के शहीद होने पर ना सिर्फ उसका सम्मान सरकार या विभाग करें बल्कि समाज भी करें इसी सोच के साथ हजारीबाग के सीमा सुरक्षा बल की ओर से वीर शहीदों के लिए और उनके परिवार की सम्मान के लिए चौक चौराहे पर पोस्टर लगाकर एक अनूठी पहल की जा रही है.
सीमा सुरक्षा बल के जवान के द्वारा शहर के चौक चौराहे पर पोस्टर लगाए जा रहे हैं जिस पोस्टर में शहीदों को सम्मान देने और उनके परिवार को आर्थिक रूप से सबल बनाने की अपील की जा रही है, जो निश्चित रूप से अनूठी पहल कही जा सकती है.
जिले में पहली बार हुई इस पहल में बीएसएफ के द्वारा शहर में पोस्टर लगाए जा रहे हैं जो कहीं ना कहीं इस बात का संकेत है अब वीर शहीदों के सम्मान में समाज की भी भागीदारी जरूरी है, इतना ही नहीं पोस्टर में समाज के वैसे लोग जो हर समय समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं उनके लिए उनके द्वारा उस परिवार के लिए आर्थिक रूप से डोनेशन देने का भी अपील की गई है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours