झारखंड में बीजेपी से मुकाबला करने के लिए प्रस्तावित विपक्षी महागठबंधन का कुनबा बिखरता हुआ दिख रहा है. कोलेबिरा विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने झारखंड पार्टी (झापा) प्रत्याशी मेनन एक्का को समर्थन का ऐलान कर दिया है, वहीं कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है.
मेनन एक्का पूर्व विथायक और मंत्री एनोस एक्का की पत्नी हैं. जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन ने उन्हें समर्थन का आशीर्वाद दिया था.
कांग्रेस ने विक्सल कोंगाड़ी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर ने यह जानकारी दी.
इससे पहले, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष डाॅ अजय कुमार ने नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें मनाने की कोशिश की. लेकिन हेमंत ने साफ कह दिया कि जेएमएम का समर्थन मेनन एक्का को रहेगा, जिसके बाद कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार का ऐलान किया.
बताते चलें कि कोलेबिरा सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने बसंत सोरेंग को अपना उम्मीदवार बनाया है. पार्टी के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने बताया कि बसंत सोरेंग पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं और यह चुनाव पार्टी हर हाल में जीतेगी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours