साहिबगंज से कैलाञ्चल न्यूज के लिए आलोक कुमार की रिपोर्ट
साहिबगंज:- जिला मुख्यालय के बोरियो प्रखण्ड के दूर्गाटोला पंचायत अन्तर्गत नवडीहा ग्राम की स्वास्थ्य सहिया फूल मराण्डी (32) की मौत इलाज के अभाव में बीते शनिवार को हो गई। वह डायरिया से पीड़ित थी। दूर्गाटोला पंचायत के पोखरिया पहाड़ एवं बीरबलकांदर पंचायत के लक्ष्मी आदि गाँवों में अब भी दर्जनों लोग डायरिया से आक्रांत हैं। इन पहाड़ी क्षेत्रों में डायरिया बीमारी थमने का नाम नही ले रहा है। वही सूत्रों के मुताबिक लक्ष्मी ग्राम की स्वास्थ्य सहिया का पति भी डायरिया से पीड़ित है। उन्हें सोमवार को सीएचसी बोरियो के डाक्टरों द्वारा सलाईन किया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर सरकार द्वारा करोड़ो रूपया खर्च करने के बावजूद व्यवस्था में सुधार नही हो पाया है। विभागीय लापरवाही एवं दुर्गम पथ होने के कारण इस आदिवासी बाहूल्य पंचायत के कई सुदूर ग्रामों के ग्रामीण आज भी स्वास्थ्य सुविधाओं से महरूम है। हालाँकि घटना के दो दिन बाद डायरिया नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को उक्त ग्राम का दौरा किया। टीम के सदस्यों द्वारा ग्राम के पीड़ित मरीजों का उपचार करने के उपरांत आवश्यक दवाइयां भी दी गई। इस टीम में एमपीडब्लू मूरारीलाल गोंड, एएनएम मनीषा कुमारी, मुन्नी कुजूर, स्वास्थय कर्मी योगेन्द्र साह, भागू हरिजन, राजेश रिखियासन आदि शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक कल भी स्वास्थ्य विभाग को टीम उक्त डायरिया प्रभावित ग्रामों का दौरा करेगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours