झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास तीन दिवसीय दौरे पर जमशेदपुर पर हैं, उन्होंने सोमवार शाम सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल मैदान में माटी की महक कार्यक्रम में शिरकत की. श्याम भक्त मंडल की ओर से तीन दिवसीय माटी की महक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, नव वर्ष पर सभी पश्चिमी सभ्यता को अपना रहें है. जिसको देखते हुए माटी की महक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

माटी की महक कार्यक्रम में राजस्थान के कलाकारों ने सांस्कृतिक एवं भक्ति मय कार्यक्रम की प्रस्तुति दी, जिसमें घाटों महराज की पूजा अर्चना मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की, जिसके बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर किया. साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत करने वाले कलाकार को मुख्यमंत्री ने फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया, जिसके बाद अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा की.

सीएम रघुवर दास ने कार्यक्रम के दौरान राज्य के बेटियों के लिए बड़ी घोषणा की, उन्होंने कहा कि नए वर्ष में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना की होगी शुरुआत होगी, जिसके तहत बच्ची के जन्म पर राज्य सरकार उसके मां के खाते में 5 हजार रुपए देगी, साथ ही की कहा कि यदि बच्ची कक्षा एक, पांच और आठ में होगी तो बच्ची की मां के खाते में राज्य सरकार 5 हजार रुपए देगी. 10वीं क्लास में भी सरकार 5 हजार बच्ची के मां के खाते में देगी और जब बच्ची मैट्रिक पास हो जाएगी तो सरकार 10 हजार रुपए मां के खाते में देगी, जिससे जन्म से लेकर पढ़ाई-लिखाई और शादी तक बच्ची का खर्च सरकार करेगी और गरीबों की बच्चियां अब राज्य में ड्रॉप आउट नहीं होगी.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours