पाकुड़ I पिछले पाँच सालों से सत्ता का वनवास भोग रहे काँग्रेस मात्र तीन राज्यों के विधान सभा चुनाव मे की गई वापसी को लेकर कितनी घमंडी व अनियंत्रित हो गई है इसका प्रत्यक्ष प्रमाण पाकुड विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला । जहाँ पाकुड के विधायक आलमगीर आलम पाँच राज्यो के विधानसभा चुनाव में काँग्रेस को मिली जीत की खुशी मनाने अपने ही क्षेत्र के दौरे पर गए थे एवं उस जीत का खूमार इस कदर चढा कि अपने ही क्षेत्र के एक ग्रामीण व बुजूर्ग मतदाता पर उनके चेले चमेले के द्वारा हाथ चला दिया गया । इस बाबत भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता सुश्री मिसफिका हसन ने बताया कि गत दिनो काँग्रेस विधायक आलमगीर आलम अपने समर्थको के साथ पाकुड सदर के ईसाकपुर पंचायत के फतेहपुर गाँव मे जीत की खुशी ईजहार करने पहुचे जहाँ उसी गाँव के नौशाद शेख पर विधायक के समर्थक नूर जमान ने थप्पड चला दिया । नौशाद शेख की सिर्फ गलती यही था कि उन्होने माननीय विधायक से विकास संबंधी कार्यों के ना किए जाने एवं इतने दिनो के बाद दर्शन दिए जाने की शिकायत भर की थी । इस बाबत मिसफका हसन ने कहा कि श्री विधायक के चेले चमेले कई विभागीय कार्यालय में बतौर बिचौलिया कार्यरत है एवं विभागीय बाबुओ के वरदहस्त प्राप्त कर रोजाना लाखो के न्यारे व्यारे करते हैं । सुश्री मिसफिका हसन ने इस मामले की शिकायत माननीय पाकुड उपायुक्त से करे की बात कही । सुश्री हसन की माने तो विधायक ने जीत के बाद किसी प्रकार का कोई विकास का काम अब तक नही किया है, बस वे केवल चापलूसो, लक्ष्मीपुत्रों व धनपशुओं से घिरे रहते हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours