राजधानी रांची में गुरुवार को आयकर विभाग की टीम ने कई व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर एक साथ सर्वे करने काम किया. आयकर अधिकारियों के द्वारा अपर बाजार, कांके सहित कई जगहों पर स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठानों और उनके प्रोपराइटर के घरों पर दस्तक दी गई. इस छापामार कार्रवाई से पूरे रांची में हलचल मची रही. जिन प्रतिष्ठानों की आईटी सर्वे हुआ है, उनमें एचबी रोड स्थित बालाजी सेलफोन बालाजी प्राइवेट लिमिटेड के कांके और जीएल चर्च स्थित दो दुकान हैंं.
इनके अलावा कोलकाता और रांची के महिलौंग, कांके में परिवल इंडस्ट्रीज के ठिकाने शामिल हैं. इस सभी पर आयकर विभाग ने अचानक छापा मार कार्रवाई की. बालाजी टेक्सटाइल, मोबाइल सहित कई प्रतिष्ठानों पर आयकर का यह सर्वे देर शाम तक जारी रहा. उधर कोई भी व्यापारी इस बारे में कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है. अंदर से मिली जानकारी के मुताबिक खातों में काफी गड़बड़ियां सामने आई हैं. पूर्व में मुखबिरों से मिली आयकर चोरी की सूचना पर ही यह छापे मारे गए हैं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours