पाकुड़। पाकुड सदर के सोनाजोडी गाँव के भोले भाले ग्रामीणों को प्रलोभन देकर धर्मांतरित करने के कुत्सित प्रयास का भंडाफोड भारतीय जनता यूवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया । इस बाबत आज नगर थाना मे सोनाजोडी के सुनील रविदास, बुधु रविदास, रूपचंद रविदास, अरूण रविदास, फुचूल रविदास एवं धिरेन रविदास ने भाजपा के विजय रविदास के नेतृत्व मे इसके खिलाफ लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई । इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सह विधान सभा संयोजक बलराम दूबे, आई टी जिला संयोजक तुहीन कांति शुक्ला, भाजयूमो के जिलाध्यक्ष प्रसन्ना मिश्रा, अनिकेत गोस्वामी, राहुल तिवारी, जवाहर सिंह, अमित साह, अभिषेक शर्मा, मिडिया संपर्क विभाग जिला संयोजक सुदीप त्रिवेदी, भाजपा नगर महामंत्री असीम मंडल, प्रितीश राउत, अरविंदो घोष, सह विभाग कार्यवाह राजकुमार सिंह  मुख्य रूप से उपस्थित थे । इस मामले मे बडहरवा निवासी एवं उत्तराखंड के कृष्ण कुमार के खिलाफ लिखित शिकायत की गई है ।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours