झारखंड के पलामू में सीआरपीएफ के डीजी राजीव राय भटनागर ने कहा कि सूबे में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण हो इसके लिए तैयारी चल रही है. नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है. डीजी ने कहा कि एंटी नक्सल ऑपरेशन में आईडी बमों को पता लगाना बड़ी चुनौती होती है. इसके लिए नई तकनीक को शामिल किया जा रहा है.
सीआरपीएफ डीजी ने मेदनीनगर के जीएलए कॉलेज स्थित सीआरपीएफ 134 बटालियन के मुख्यालय में पुलिस अलंकरण समारोह में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने नक्सली ऑपरेशन में शामिल पुलिस पदाधिकारी और सीआरपीएफ जवानों को पुरस्कृत किया. इनमें डीआईजी विपुल शुक्ला व एसपी इंद्रजीत महथा भी शामिल थे. तीन लाख रुपया बतौर पुरस्कार दिया गया.
कार्यक्रम में आईजी सीआरपीएफ संजय लाटकर, अभियान एडीजी मुरारी लाल मीणा समेत कई पुलिस पदाधिकारी भी शामिल हुए.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours