नये साल में रांची के लालखटंगा स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में रघुवर कैबिनेट की बैठक हुई. इसमें नौ प्रस्तावों पर मुहर लगायी गयी. बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की. बैठक के साथ-साथ मंत्रियों और अफसरों ने पार्क का भी जमकर लुत्फ उठाया.

कैबिनेट के फैसला

1. पेंशन बंटवारे के लिए बिहार सरकार को राज्य देगा 557 करोड़
2. पूर्वी सिंहभूम के मुशावनी में तीन एकड़ जमीन यूसीआईएल को दी जाएगी
3. लातेहार के चंदवा में रेलवे को जमीन देगी सरकार
4. अब स्कूलों में बच्चों को सप्ताह में दो दिन अंडे मिलेंगे, अंडा छह रुपये की दर से खरीदेगी सरकार
5. विधि आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष राजकिशोर महतो को बकाये का भुगतान
6. कोडरमा में शहरी जलापूर्ति योजना को मंजूरी
7. चाईबासा व कोडरमा में मौजूदा जिला अस्पतालों को उत्क्रमित कर 300 बेड का मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रस्ताव
8. 17 जनवरी से आठ फरवरी तक होगा विधानसभा का बजट सत्र

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours