झारखंड के दुमका में पुलिस- नक्सली मुठभेड़ में दस लाख के इनामी नक्सली शहदेव राय उर्फ ताला दा को मार गिराया गया. मुठभेड़ शिकारीपाड़ा थाना इलाके के छातुपाड़ा जंगल में हुई. पुलिस ने मौके से एक एके 47, एक इंसास राइफल, गोलियां और पिट्ठू बरामद किये हैं. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.
एसपी वाईएस रमेश ने कहा कि मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली लगी है. दोनों ओर से करीब पांच सौ राउंड फायरिंग हुई. जिसके बाद नक्सली भाग निकले. करीब 20 नक्सलियों का दस्ता था, जिनके साथ मुठभेड़ हुई. उनमें कुछ महिला नक्सली भी थे. बतौर एसपी इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
एसपी के मुताबिक गुप्त सूचना मिली थी कि छातुपाड़ा जंगल में नक्सली छुपे हुए हैं और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. जिसके बाद एसएसबी और जिला पुलिस की विशेष टीम गठित कर शनिवार रात से सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इसी दौरान रविवार सुबह सात बजे नक्सलियों से मुठभेड़ हुई, जिसमें इनामी नक्सली ताला दा को मार गिराया गया. बतौर पुलिस पाकुड़ के तत्कालीन एसपी अमरजीत बलिहार पर हमले समेत संथाल परगना में 50 से ज्यादा नक्सली वारदातों में ताला दा शामिल था.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours