प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज झारखंड आने वाले हैं. यहां वे मेदिनीनगर में उत्तर कोयल (मंडल डैम) परियोजना समेत छह परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. इन सभी योजनाओं की कुल लागत 25,202 करोड़ रुपये से अधिक होगी. पीएम के कार्यक्रम को लेकर चियांकी हवाई अड्डा मैदान में सारी तैयारियां पूरी हैं. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं.

पीएम बिहार के गया से हेलिकॉप्टर के जरिये दिन के ग्यारह बजे चियांकी हवाई अड्डा पहुंचेंगे और कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. पीएम सबसे पहले योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, फिर सभा को संबोधित करेंगे. पीएम की आगवानी के लिए सीएम रघुवर दास मेदिनीनगर पहुंच चुके हैं. कार्यक्रम के लिए चियांकी हवाईअड्डा मैदान में तीन बड़े-बड़े मंच बनाये गए हैं.

इन योजनाओं का होगा शिलान्यास 

सोन नहर पाइप लाइन सिंचाई योजना- लागत 1169.28 करोड़ 

उत्तर कोयल (मंडल डैम) परियोजना- लागत 2391.36 करोड़

बतेर वीयर योजना का पुनरुद्धार व लाइनिंग कार्य- लागत 17.47 करोड़

बायीं बांकी जलाशय योजना का पुनरुद्धार व लाइनिंग कार्य- लागत 24.80 करोड़
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours