पाकुड़: जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड़ क्षेत्र के गांव कठालडीह स्थित बी जी आर कम्पनी द्वारा संचालित कोल माइन्स क्षेत्र के विस्थापित गांव आलूबेड़ा ,विशनपुर ,सिंगदेहरी के विस्तापित व प्रभावित परिवारों के बचचों को स्कूली शिक्षा सरल तरीके से उपलब्ध हो इस वावत कम्पनी द्वारा एक स्कूल बस उपलब्ध कराया गया है ताकि मांइस इलाके के विस्तापित परिवार के बचचे आसानी से विद्धालय आ जा स
कें और शिक्षा ग्रहण कर पायें ।परन्तु अकसर देखा जाता है कि बस में क्षमता से कई गुना अधिक बचचे सवार हैं यदि कभी किसी कारण से बस दुघटना की शिकार हुई तो संम्भवत दर्जनों बचचे शिकार हो सकते हैं ।इस रवैये से बचचों के अभिभावक चिंतित लगते हैं ।कहा जाता है कि स्कूल जाने के समय बस एक निस्चित स्थान पर खड़ी रहती है जो बचचे बस में पहले चढ़ जाते है उन्हें तो सीट मिल जाती है पर जो बस के पास समय पर नहीं आ पाते वे या तो खड़े खड़े स्कूल तक पहुंचते है या फिर सीट पर बैठे बचचों के सीट के उपरी हिस्से पर ।क्षमता से अधिक बचचे होने के चलते उन्हें बस में ढुंस ढुंस कर भेंड बकरीयों की तरह भरा जाना आम बात है ।लोग कहते है कई बार इस ओर संबंधित बाबुओं की नजर इनायत कराई गयी पर हाल आज तक वेहाल ही रहा ।स्कूल बस के रुप में गाडी़ संख्या j h 04 m 9932 नम्बर की बस कहीं से भी स्कूल बस कि जो अहार्ता होती है वह पुरी नहीं करती है ।ऐसे में बचचों की भविष्य किसके हाथ में है उपर वाला ही बता सकते हैं ।


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours