अदाणी फाउंडेशन की तरफ से लखनपहाडी गांव स्थित  पंचायत भवन प्रांगण में एक दिवसीय मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सुबह साढ़े 9 बजे से शुरू हुए इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 300 लोगों ने इलाज कराया। इस स्वास्थ्य शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. चिरंजीवि , शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. के एन चौधरी, दंत चिकित्सक डॉ. शिवम सुमन एवं जेनरल फिजिशियन डॉ. आशीष साहू ने मरीजों का इलाज किया। इसके अलावा शिविर में शुगर, बल्ड प्रेशर, हीमोग्लोबिन और वजन जांच की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। जांच के उपरांत अदाणी फाउंडेशन की तरफ से निःशुल्क दवा वितरण भी किया गया। जिन लोगों ने अपने आंखों की जांच कराई है उन्हें जरूरत के हिसाब से दवा दिया गया और जिन्हें पावर चश्मा दिये जाने की जरूरत है उन्हें कुछ दिनों बाद अदाणी फाउंडेशन की तरफ से मुफ्त चश्मा वितरित किया जाएगा। कैम्प में बड़ी संख्या में आस-पास के कई आदि इलाकों से आए लोगों ने निःशुल्क इलाज कराया।

इस मेगा स्वास्थ्य शिविर में इलाज कराने आए लोगों ने भी इस तरह के पहल की प्रशंसा की और इलाज से संतुष्टि जाहिर की।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours