फूलो-झाणो ‘सक्षम’ महिला समिति की महिलाओं से मिले केन्द्रीय ग्राणीण विकास मंत्रालय के सचिव
भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय में सचिव अमरजीत सिन्हा अपने गोड्डा दौरे के बीच अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर पहुंचे। उनके साथ उपायुक्त गोड्डा किरण कुमारी पासी, झारखंड ग्रामीण विकास मंत्रालय में विशेष सचिव सह जेएसएसपीएस के सीईओ पारितोष उपाध्याय, झारखंड ग्रामीण विकास मंत्रालय के कमिश्नर सिद्धार्थ त्रिपाठी भी थे। सभी पदाधिकारियों ने अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फुलो-झानों सक्षम महिला समिति की उन सभी महिलाओं से बात की जो जिले के अलग-अलग अदाणी ‘सक्षम’ केन्द्रों में स्वयं सहायता समूह बनाकर सिलाई को एक रोजगार के तौर पर चला रही हैं। अमरजीत सिन्हा और उनके साथ आए सभी पदाधिकारियों ने अदाणी फाउंडेशन के ‘सक्षम’ सिंलाई सेंटर का भी निरीक्षण किया तथा सिलाई सीख रही महिलाओं से बात-चीत की। दरअसल अदाणी फाउंडेशन की तरफ से जिले के अलग-अलग गांवों जैसे मोतिया, बसंतपुर, बहोरिया आदि जगहों पर चलाए जा रहे ‘सक्षम’ सिलाई सेंटरों में जिन एक हजार से भी ज्यादा महिलाओं ने सिलाई की ट्रेनिंग ली है उन्हें रोजगार प्रदान करने की योजना के तहत जिला प्रशासन की तरफ से स्कूली बच्चों के ड्रेस तैयार करने की जिम्मेदारी दिए जाने की बात की जा रही है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री रघुवर दास भी गोड्डा दौरे के समय इन महिलाओं से मिल चुके हैं। और अब इन महिलाओं को रोजगार मुहैया करके सरकार और जिला-प्रशासन ने समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की बड़ी पहल की है। इन महिलाओं को अब एनआरएलएम की योजना के तहत चलाए जा रहे स्वयं सहायता समूहों से जोड़ दिया गया है। अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के निरीक्षण के दौरान सभी पदाधिकारियों ने स्किल सेंटर पर चल रहे दूसरे ट्रेनिंग कार्यक्रमों का भी निरीक्षण किया। अदाणी स्लिक सेंटर में इलेक्ट्रीशियन, बेल्डर, बार-बेंडिंग, डिजिटल लिटरेसी समेत कुल 12 अलग-अलग क्षेत्रों में ट्रेनिंग दी जा रही है। अदाणी स्लिक डेवलेपमेंट ट्रेनिंग सेंटर का मुआयना करके के बाद सभी पदाधिकारियों ने संतुष्टि जताई। इस मौके पर अदाणी फाउंडेशन के सीएसआर हेड सुबोध सिंह, अदाणी पावर के एडमिन हेड संजीब मोहंती, एचआर अधिकारी धनंजय त्रिपाठी के अलावा सीएसआर और स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर के तमाम सदस्य भी मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours