विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर के दौरान अदाणी हेल्थ कैंप में 372 लोगों का इलाज

सुन्दरपड़ाही प्रखंड के बड़ा धमनी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर अदाणी फाउंडेशन की तरफ मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 372 लोगों ने अपना पंजिकरण करवा कर इलाज कराया। इस स्वास्थ्य शिविर में अदाणी फाउंडेशन की तरफ से नेत्र रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं जेनरल फिजिशियन मौजूद रहे। डॉक्टर से जांच के उपरांत अदाणी फाउंडेशन की तरफ से सभी लोगों को निःशुल्क दवा वितरण भी किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में आस-पास के कई गांवों के लोगों का जुटान हुआ था। 

विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर के दौरान प्रधान जिला परिवार न्यायालय के जज श्री राकेश सिंह, एडीजे-2 श्री शिवपाल सिंह, डीएलएसए सचिव संजय कुमार सिंह, ज्यूजिसियल मेजिस्ट्रेट राजेश रंजन कुमार, एसडीओ फुलेश्वर मुर्मु, वकील जे पी सिन्हा, वकील सादिक अहमद आदि के अलावा अदाणी फाउंडेशन की तरफ से रवि भूषण सिंह मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours