वर्ष 2019 देश की सत्ता और सरकार के लिए चुनावी वर्ष है. मोदी सरकार उन तमाम निष्क्रय पड़ चुकी योजनाओं को तलाश-तलाश कर उन्हें नए सिरे से उद्घाटन कर चालू करा रही है. पीएम मोदी अपनी तमाम सभाओं में कांग्रेस पर सबसे ज्यादा आक्रामक रहते हैं. इसी तरह की एक योजना, जो कभी कांग्रेस ने शुरू की थी और जो अभी तक साकार ना हो सकी, उसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल उद्घाटन करने जा रहे हैं. जब से कांग्रेस को यह मालूम हुआ है, वह भी इसको लेकर राजनीतिक हमले से नहीं चूक रही. इसी क्रम में अब पीएम मोदी के द्वारा पलामू के मंडल डैम परियोजना के शिलान्यास का कांग्रेस ने विरोध किया है.
कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार और पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने इसका विरोध करते हुए कहा कि इसकी आधारशिला इंदिरा गांधी ने पहले रखी थी. इस पर काम भी शुरू हुआ था. कांग्रेस ने भाजपा पर पुरानी योजनाओं का नाम बदल-बदलकर शिलान्यास करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस डैम से झारखंड के लोगों को पानी नहीं मिलेगा बल्कि बिहार को इसका लाभ मिलेगा. इसके विरोध में कल से कांग्रेस के द्वारा मंडल डैम से पदयात्रा निकाला जाएगा. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कल 58 किलोमीटर की दूरी तय कर पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल पर जाकर उन्हें ज्ञापन सौंपा जाएगा. पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी के नेतृत्व में यह यात्रा कल सुबह 8 बजे शुरु होगी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours