स्थानीय किसान भवन गोड्डा में झारखण्ड सरकार के कृषि मंत्री सह जिला 20 सूत्री प्रभारी श्री रणधीर सिंह के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। कृषि मंत्री ने जिले के प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्राॅ निक मीडिया बंधुओं से प्रेस काॅन्फ्रेंस कर सरकार के चार साल की उपलब्धियों के बारें में जानकारी दी। महोदय ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा जिले में जनता के हित में कई फैसले लिए जा रहें है। वर्तमान समय में सरकार झारखण्ड के विकास में तेजी लाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला रही है। चाहे वह कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, मतस्य विभाग, प्रधानमंत्री आवास, सड़क योजना, राज्य संपोषित योजना, स्वच्छ भारत मिशन, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, भूमि संरक्षण विभाग एवं अन्य विभाग हो सभी विभागों में जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर राज्य की स्थिति में सुधार की जा रही है, जिससे आम जनता और किसानों को फायदा मिलेगा। महोदय ने पारा शिक्षक के मांगों पर चर्चा करते हुए कहा कि सरकार उस पर सघनता से विचार कर रही है। कृषि मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि जिले में कृषि एवं वन उत्पादों के क्रय करने हेतु तीन पैक्सों में एम.एफ.पी. सेन्टर खोला जा रहा है। जिसमें लाह, साल का पत्ता एवं मधु एवं अन्य वन उत्पाद का क्रय किया जा रहा हैं आने वाले वित्तीय वर्ष में उद्यमी मंडल को जोड़ते हुए सुन्दरपहाड़ी, बोआरीजोर एवं गोड्डा के कई परिवार लाभन्वित होंगें। जिले में वर्तमान में वित्तीय वर्ष में 5570 कृषकों को के.सी.सी. अन्तर्गत 20.145 करोड़ रूपयें का ऋण मुहैया कराया गया है। 21641 कृषकों को फसल बीमा योजना से अच्छादित किया गया है। सरकार की मंशा है कि कृषि एवं अन्य के क्षेत्रों में भी सुधार कर पूरे राज्य की स्थिति में परिवत्र्तन लायी जाए ताकि हमारा राज्य खुशहाल हो सके। राज्य सरकार के द्वारा एन.आर.एल.एम के तहत अबतक कुल 6890 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है। साथ ही कुल 3426 समूहों को 513.9 लाख रूपये परिकर्मी निधि के रूप में वितरित की गई है। तथा 1842 समूहों के बीच 921 लाख रूपयें ऋण की सुविधा कौशल विकास हेतु उपलब्ध करायी गई है। राज्य सरकार के द्वारा योजनाओं का प्रारंभ कर उसे सफल बनाना एक महत्त्वपूर्ण चुनौती हैं जिसे राज्य सरकार पूर्ण रूप से करने में तत्पर है।
Home
झारखण्ड
ताज़ा ख़बर
स्थानीय किसान भवन गोड्डा में झारखण्ड सरकार के कृषि मंत्री सह जिला 20 सूत्री प्रभारी श्री रणधीर सिंह के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours