मैं सीएम हूं, सीएम यानि कॉमन मैन. यह बात मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में कही. प्रोजेक्ट हाउस ने मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड दौरे की जानकारी देते हुए कहा कि नए साल में प्रधानमंत्री झारखंड को बड़ा तोहफा दे रहे हैं. 1972 से रुके पड़े मंडल डैम का पीएम मोदी शिलान्यास करेंगे. वहीं सोन नदी से पाईप लाईन के जरिय जलापू्र्ति और जलाशयों तक पानी पहुंचाने की 1138 करोड़ की योजना का भी शिलान्यास करेंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा इन दोनों योजनाओं से पलामू, गढवा और लातेहार में सूखे की समस्या का पूरी तरह निदान हो जाएगा. वहां के लोगों को, किसानों को बड़ा फायदा मिलेगा. वहीं मुख्यमंत्री ने इस मौके पर महागठबंध की राजनीति पर भी निशाना साधा और कहा कि यह महागठबंधन नहीं बल्कि महाठग बंधन है, जो अपने फायदे के लिए किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने गुजरात सरकार द्वारा स्कूलों में उपस्थिति दर्ज कराने के लिए यस सर की जगह वंदे् मातरम या जय हिंद बोलने की परिपाटी शुरु करने पर गुजरात सरकार को बधाई दी. उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार नई पीढी में राष्ट्रीयता की भावना विकसित कर रही है. मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश की सरकार के उस निर्णय की आलोचना की जिसमें हर महीने के पहली तारीख को होने वाले सामुहिक वंदे् मातरम गान को बंद कर दिया गया है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours