यूपी के मुगलसराय रेलमंडल में नन इंटरलॉकिंग का काम होने के कारण झारखंड में भी ट्रेनों के परिचालन प्रभावित होंगे. 14 से 27 जनवरी तक नन इंटरलॉकिंग का काम होना है. इस वजह से झारखंड से गुजरने वाली नीलांचल एक्सप्रेस समेत 13 जोड़ी ट्रेनें खास तारीखों को रद्द रहेंगी. वहीं 32 जोड़ी ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किये जाएंगे.

इन तिथियों पर रद्द रहेंगी ट्रेनें

पुरी- नई दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस - 18, 20, 22 और 25 जनवरी को रद्द

नई दिल्ली- पुरी नीलांचल एक्सप्रेस- 18, 20, 22 और 27 जनवरी को रद्द



टाटा- अमृतसर- 16, 21 और 23 जनवरी को नहीं चलेगी

अमृतसर- टाटा एक्सप्रेस- 18, 23 और 25 जनवरी को रद्द

शालीमार- गोरखपुर एक्सप्रेस- 22 जनवरी को नहीं जाएगी


गोरखपुर- शालीमार- 21 जनवरी को रद्द रहेगी

परिवर्तित मार्ग पर चलने वाली ट्रेनें

पुरी- नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस- 16 से 26 जनवरी तक परिवर्तित मार्ग से चलेंगी. पुरी से खुलने के बाद पुरूषोत्तम एक्सप्रेस गोमो, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन की बजाए मुरी-बड़काखाना-गड़वारोड-चुनार होकर दिल्ली जाएगी.

वहीं टाटा-जम्मूतवी बुधवार को भी लेट से खुलेगी. पिछले दो-तीन दिनों से यह लेट से खुल रही है. आज (बुधवार) दोपहर ढाई बजे की बजाए शाम पांच बजे यह टाटा स्टेशन से खुलेगी.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours