झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर इलाके में 22 दिसंबर को नौ साल के बच्चे की हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने उस मामले को सुलझा लेने का दावा किया है. पुलिस ने मामले में आरोपी सुखलाल बानरा को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार और मृतक के खून से सने कपड़े को भी बरामद कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक अंधेरे में भूलवश आरोपी पर लघुशंका करने के कारण बच्चे की गला रेत कर हत्या कर दी गई. सदर एसडीपीओ अमर पांडेय ने बताया कि घटना वाले दिन पोखरिया गांव में श्राद्धकर्म आयोजित था. जिसमें मृतक अपने दो साथियों के साथ  शरीक हुआ था. उसी दौरान पेशाब आने पर वह अंधेरे में एक पेड़ के पास चला गया. पेड़ के नीचे आरोपी नशे की हालत में पहले से बेसुध पड़ा था. अंधेरे के कारण मृतक ने उसके ऊपर ही पेशाब कर दिया.

बतौर डीएसपी पेशाब पड़ने से गुस्साये आरोपी ने मृतक को दौड़कर पकड़ा और पहले उसकी जमकर पिटाई कर दी. इससे वह बेहोश हो गया. इससे भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ. वह अपने घर से धारदार हथियार लाया और बच्चे का गला रेत दिया. लाश को गांव से दूर सुनसान जगह पर फेंक दिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.



Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours