लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा में जुटी चुनाव आयोग की टीम ने पाकुड़ जिले के डीसी कुलदीप चौधरी को फटकार लगाई. झारखंड के सभी जिलों के डीसी-एसपी के साथ बैठक में आयोग ने पाकुड़ डीसी के प्रजेंटेशन पर नाराजगी जताते हुए उसे सुधारने का निर्देश दिया.
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी दलों की राय जानने के बाद आयोग की टीम ने सूबे के सभी 24 जिलों के डीसी-एसपी के साथ बैठक की. इस दौरान जिलों की चुनावी तैयारी, मतदान केन्द्रों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, मतदाता जागरुकता अभियान समेत अन्य विषयों पर चुनाव आयोग ने फीडबैक लिया.
आयोग विभिन्न विभागों के सचिवों के अलावा परिवहन, आयकर और वाणिज्यकर विभाग के आलाधिकारियों के साथ भी बैठक करेगा. जिसके बाद अलग से मुख्य सचिव, गृह सचिव और राज्य के डीजीपी के साथ मीटिंग होगी. इस दौरान चुनाव को लेकर होमवर्क दिए जाएंगे. शाम में आयोग की टीम कोलकाता रवाना होगी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours