शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतरी को लेकर काम करने वाला अदाणी फाउंडेशन हर उस सुविधा को जरूरतमंदो तक पहुंचाने का प्रयास करता है जिसके उनकी जिंदगी में थोड़ी सी भी राहत और खुशी मिलती हो। मंगलवार को अदाणी फाउंडेशन की तरफ से बोआरीजोर प्रखंड के धनकोल, बाघाकोल और गजन्डा गांव के कुल 197 स्कूली बच्चों को स्वेटर वितरित किया गया इसके अलावा बोआरीजोर के ही समदा गांव के आदिवासी समुदाय के 150 से भी ज्यादा लोगों में ‘पंछी’ का वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड के इस मौसम में स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी की मुस्कुराहत देखने लायक थी। इस मौके पर अदाणी फाउंडेशन के अधिकारियों के अलावा स्कूल के प्रधान अध्यापक विनय कुमार महतो के अलावा स्थानीय निवासी भी मौजूद थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours