फ्री एंड फेयर चुनाव हमारी प्राथमिकता ।
 मतदान केंद्रों पर मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित करें - ऊपायुक्त।

पाकुड़ समाहरणालय के सभागार में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा बैठक उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी की अध्यक्षता में की गई जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री सुनील भास्कर उपस्थित थे। दोनों पदाधिकारियों ने वर्ष 2019 में आयोजित होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी* हेतु उपस्थित सभी पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से संबोधित किया एवं फ्री और फेयर चुनाव के निष्पादन हेतु आवश्यक एवं महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

मतदान केंद्रों की तैयारी की विस्तृत समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी 813 बुथों को संवेदनशीलता के आधार पर वर्गीकृत करें। उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि मतदान केंद्रों को संवेदनशील अति संवेदनशील एवं सामान्य मतदान केंद्रों का चयन विगत इतिहास की घटनाओं को दृष्टिपथ रखकर चौकीदारों स्थानीय रिसोर्स पर्सन, रोजगार सेवक, शिक्षक इत्यादि के सहयोग से करना सुनिश्चित करें। साथ ही सभी स्थलों का भौतिक सत्यापन कारण का निर्देश सभी पदाधिकारियों को दिया गया। 

उपायुक्त ने सभी मतदान केंद्रों का टेलीकॉम मैपिंग करने का निर्देश देते हुए कहा कि मतदान केंद्र वार टेलीकॉम कंपनियों की नेटवर्क उपलब्धता के आधार पर सूची तैयार की जाए तथा नेटवर्क विभिन्न मतदान केंद्रों का चयन किया जाए। इसके अतिरिक्त सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा हेतु एक चेक लिस्ट बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि इसे स्वयं प्रमाणित कर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से प्रतिवेदित करें । उपायुक्त ने बूथों पर दिव्यांगों के दृष्टिकोण से भी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। 

पुलिस अधीक्षक ने जीरो एरर पर कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि विहित प्रपत्र में विधि व्यवस्था संबंधित दैनिक एवं साप्ताहिक प्रतिवेदन प्रेषित करना सुनिश्चित करें । साथ ही शास्त्रों का सत्यापन एवं डिपॉजिट कराने की प्रक्रिया अविलंब प्रारंभ करें । पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी एवं उपस्थित सभी पदाधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि पाकुड़ को नक्सल मुक्त मानकर शिथिलता ना बरतें। पुलिस अधीक्षक ने गैर जमानती वारंट के 400 से अधिक लंबित वादों पर अविलंब कार्यवाइ करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।

दोनो पदाधिकारियों ने मतदान दल, गश्तीदल एवं सेक्टर ऑफिसर्स के अनुरूप रूट चार्ट की मैपिंग सभी रिसोर्स पर्सन, रोजगार सेवक एवं शिक्षकों की मदद से तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही स्वयं भी रूट का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश थाना प्रभारी एवं अंचलाधिकारी को दिया गया । सभी प्रकार के पुल, पुलिया एवं कलवर्ट का मैपिंग करना सुनिचित करें। रूट चार्ट के अनुसार सुरक्षा बल का डिमांड लिस्ट तैयार करने का निर्देश पुलिस अधीक्षक द्वारा दिया गया। साथ ही रूट चार्ट में वाहनों के साइज का भी सुझाव प्रतिवेदित करने का निर्देश दिया गया ताकि वाहनों के परिचालन निर्बाध रूप से सुनिश्चित किया जा सके।

अंत में उपायुक्त ने उपस्थित सभी थाना प्रभारी अंचलाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी एवं अपर समाहर्ता को निर्देश देते हुए कहा कि लोकतंत्र के सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम को टीम भावना के साथ पूरी पारदर्शिता एवं समय तरीके से निष्पादित करना सुनिश्चित करें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours