पाकुड़।जिला आपूर्ति पदाधिकारी, पाकुड़ द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की समीक्षा की गयी, जिसमें निम्नांकित दिशा-निदेश दिये गये :-
विभागीय निदेश के आलोक में सभी PH एवं अंत्योदय कार्डधारी को 28 फरवरी, 2019 तक गैस कीट वितरण कराने का लक्ष्य दिया गया है। 
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का आच्छादित लक्ष्य-164269।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का सभी गैस वितरक एवं प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी को प्रति डीलर 10 KYC प्रति सप्ताह करने का निदेश दिया गया
पूर्व में एजेन्सी को दिये गये KYC फार्म में त्रुटि यदि है तो संबंधित प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। यह भी निदेश दिया गया कि कैम्पों की पूर्व सूचना, राशन कार्डधारियों की सं0 के साथ वितरित किये जाने वाले लाभुकों की सूची ससमय उपलब्ध करायें, ताकि उक्त डीलरों के माध्यम से घर-घर जाकर लाभुकों को सूचित किया जा सके। ऐसा देखा जा रहा है कि कैम्पों मे वांछित लाभुक नहीं पहूँच पाते हैं।       
गैस वितरकों को निदेश दिया गया कि यदि किसी अन्य जिला में किसी लाभुक का KYC हो गया है तो उसकी सूची शीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। ज्ञात हो कि पाकुड़ जिले के कररीब 22000 (बाईस हजार) परिवारों को साहेबगंज/गोड्डा जिला स्थित गैस एजेन्सियों द्वारा KYC किया गया है। सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी को यह निदेश दिया गया कि एक सप्ताह के अन्दर यह सूची संबंधित गैस वितरकों के माध्यम से प्राप्त करना सुनिश्चित करें।   
गैस वितरकों को यह भी निदेश दिया गया कि जितने लाभुकों का KYC हो गया है तथा SV Issue है, उसका कैम्प आयोजन कर गैस कीट वितरण निश्चित रुप से कर दिया जाय।   
सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी को यह निदेश दिया गया कि शत-प्रतिशत लक्ष्य के अनुरुप KYC हेतु प्रखण्ड स्तरीय कैम्प की आयोजन कर लक्ष्य प्राप्ति की जाय। 
एक उज्ज्वला टीम के नाम से Whatsapp Group बनाया गया और यह निदेश दिया गया कि KYC एवं Gas Installations से संबंधित दैनिक प्रतिवेदन एवं समस्याओं का Group में शेयर करें।  
सभी गैस वितरकों को निदेश दिया गया कि उनके द्वारा वितरित लाभुकों की सम्पूर्ण सूची कार्यालय में उपलब्ध करावें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours