गणेश झा 
पाकुड़। दिनदहाड़े एक शिक्षिका से चार लाख रुपये की छिनतई हो गई। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना को तब अंजाम दिया,  जब पीड़िता बैंक से चार लाख रुपया निकालकर घर जा रही थी।।अमड़ापाड़ा  पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित अनुसूचित जनजाति मध्य विद्यालय की शिक्षिका शोभा कुमारी भगत करीब साढ़े तीन बजे एसबीआई की शाखा से चार लाख रुपए की निकासी कर पैदल ही घर जा रही थी। उसी दौरान एक मोटरसाइकिल दो अज्ञात आदमी नकाबपोश आदमी ने शोभा कुमारी भगत की बैग को छीन कर फरार हो गया। प्रधान शिक्षिका ने शोभा कुमारी ने बताया कि रुपाया बैंक से निकालकर मुख्य सड़क पर बैंक से करीब डेढ़ सौ फीट की दूरी पर अपने पति का इंतजार कर रही थी तभी दो बाइक सवार नकाब पोश आए और बेग छीन कर भाग गए। इस घटना की पूरी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि बारह बजे से ही पैसे की निकासी के लिए वो इंतजार कर रही थी लेकिन बैंक में कैश की कमी के कारण उसे करीब तीन बजे के बाद 500 के नोटों का 4 लाख रुपये चेक के माध्यम से भुगतान मिला। उन्होंने बताया कि उनके बेग में एटीएम, मोबाइल और अन्य जरूरी कागजात थे। पैसे छीन कर मोटरसाइकिल सवार आरोपी ने पाकुड़ की ओर भाग गए। प्रधान शिक्षिका शोभा कुमारी भगत ने बताया कि मैं पैसा अपनी बेटी की शादी के लिए निकाली थी ।पीड़िता छिनतई के क्रम में वो गिर पड़ी थी। घटना की सूचना अमड़ापाड़ा पुलिस को दी गई है। थाना प्रभारी एसएस सहाय, एसआई संतोष कुमार थाना एसपी के निर्देश पर घटना की तहकीकात करने में जुटे गयी है। थाना प्रभारी ने एसबीआई में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को देखा। महिला शोभा भगत ने सीसीटीवी फुटेज देख के लुटेरों की पहचान कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सुनील भास्कर, एसडीपीओ शशि प्रकाश घटना स्थल एसबीआई पहुंचे और आवश्यक छानबीन में जुट गए हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours