मकर संक्रांति के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पथरगामा की छात्राओं के लिए सामुहिक भोज का आयोजन किया गया। इस भोज में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पथरगामा की छात्रओं के साथ-साथ सुपर 100 की छात्राएं भी शामिल रही। भोज में मकर संक्रान्ति पर खाया जाने वाला पारंपरिक भोजन दही-चूडा, तिलकुट, केला इत्यादि का इंतजाम अदाणी फाउंडेशन द्वारा किया गया। दरअसल कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पथरगामा में सुपर 100 के तहत चयनित छात्राएं रह रही हैं जो छुट्टी के दिनों में भी बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटी हैं। त्योहार के अवसर पर घर से दूर रह रही छात्राओं को त्योहार की खुशी देने के लिए अदाणी फाउंडेशन ने इस सामुहिक भोज का आयोजन किया। छात्राओं के लिए आयोजित इस सामुहिक भोज में स्कूले के सभी शिक्षिकाएं, जिला शिक्षा अधीक्षक जितेन्द्र कुमार सिन्हा, अदाणी फाउंडेशन के सीएसआर हेड सुबोध सिंह आदि भी शामिल रहे।
Home
झारखण्ड
ताज़ा ख़बर
अदाणी फाउंडेशन ने कस्तूरबा की छात्राओं के साथ मनाया मकर-संक्रांति का त्योहार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours