ठाकुरगंगटी प्रखंड के भगैया ग्राम में एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच जेसीसी मठाडीह और दादार की टीम के बीच खेला गया। बेहद रोमांचक खेल का प्रदर्शन करते हुए दादाद की टीम ने मठाडीह को 16 रनो से हरा कर जीत का सेहरा अपने नाम कर लिया। विजयी टीन को अदाणी फाउंडेशन की तरफ से चौदह हजार एक रूपये और उपविजेता को ग्यारह हजार का पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट का आयोजन अदाणी फाउंडेशन द्वारा कराया गया था जिसमें बिहार और झारखंड के तीन जिले गोड्डा, साहेबगंज और भागलपुर की कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। टूर्नामेंट की शुरूआत चार जनवरी को हुई थी, जिसका फाइनल सोमवार को खेला गया। मैच देखने आस-पास के कई गांवों से भारी संख्या में लोग जमा हुए। फाइनल मैच का उद्घाटन पंचायत के मुखिया पति श्री अशोक राम और ग्राम प्रधान कमला प्रसाद मंडल के कर-कमलों से हुआ। मैच की कमेंट्री केदार मंडल और जितेन्द्र ने की। फाइनल मैच के दौरान अदाणी फाउंडेशन के अधिकारी भी मौजूद रहे। युवाओं में खेल को बढ़ावा देने के लिए अदाणी फाउंडेशन लगातार खेलों का आयोजन करती है। जिसकी सराहना गांव के तमाम गणमाण्य लोगों ने भी की।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours