एक सप्ताह तक चलने वाला आदिवासियों का पर्व सोहराय अपने शबाब है। आदिवासी समुदाय में सोहराय का बड़ा महत्व है। इस पर्व के दौरान आदिवासी समुदाय के लोग खास तौर पर अपने रिश्तेदारो से मिलते हैं, जम कर खाते-पीते हैं और पारंपरिक वेश-भूषा में झूम कर नाचते-गाते हैं। सोहराय पर्व के इस खास अवसर पर बोआरीजोर के झिरली गांव में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अदाणी फाउंडेशन समाज के हर वर्ग और हर त्योहार को समान महत्व देता है। झिरली गांव में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को अदाणी फाउंडेशन की तरफ से प्रायोजित किया गया था. कलाकारों के लिए प्रोत्साहन राशि के अलावा अन्य दूसरी सुविधाओ का ध्यान रखते हुए अदाणी फाउंडेशन के अधिकारीयों की एक टीम अदिवासी समुदाय के बीच पहुंचे और उन्हें बधाई दी। अदाणी फाउंडेशन के अधिकारियों की तरफ से सोहराय पर्व के मौके पर मिले प्रोत्साहन से गांव के लोग बेहद खुश नजर आए।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours