गणेश झा
भाजपा कार्यकर्ता को झूठा मुकदमा में फ़साने का मामला तूल पकड़ा
पाकुड़। 
विभागीय पदाधिकारियों की दुषित कार्यप्रणाली एवं जानबूझकर भाजपा के पदाधिकारियो/कार्यकर्ताओ को जानबुझकर साजिश के तहत झूठे मुकदमे मे फँसाने की मानसिकता के विरूद्ध भाजपा जिला कार्यालय मे भाजपा जिलाध्यक्ष देवीधन टुडू जी की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक की गई । इस बैठक मे मुख्य रूप से जिला स्तरीय पदाधिकारी, मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए । इस बैठक मे उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने खुले तौर पर विभागीय पदाधिकारियो की इस मानसिकता एवं कार्यप्रणाली का विरोध किया एवं ऐसे मामलो को संगठनात्मक तौर पर उच्च स्तर तक ले जाने के प्रस्ताव का मुक्त कंठ से समर्थन किया । उक्त बैठक के विषय वस्तु पर मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता सुश्री मिसफिका, भाजपा जिलाध्यक्ष देवीधन टुडू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्गा मरांडी, सुनील सिन्हा जी ने अपनी बात रखते हुए अपनी एकजूटता को बनाए रखने की अपील की। सभी वक्ताओ ने मुख्य रूप से पदाधिकारियो की ब्यूरोक्रेसी की मानसिकता का खुलकर विरोध किया । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष के अलावे भाजपा जिला महामंत्री सह विधानसभा संयोजक बलराम दूबे, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मिला रजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साहा, नगर परिषद अध्यक्ष संपा साहा उपाध्यक्ष सुनील सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष साहेब हाँसदा, दिलीप सिंह एवं खुदीराम साहा,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शबरीपाल, कोषाध्यक्ष  तुहीन कांति शुक्ला, विस्तारक सुबल चंद्र सिंह, बीससूत्री उपाध्यक्ष विवेक तिवारी के अलावे देवराज तिवारी, उपस्थित थे ।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours