इस पहल के तहत, पूरे देश में 5000 से अधिक स्कूल इस तरह स्वच्छाग्रह की गतिविधियों को कर रहे है, गणतंत्र दिवस के दिन गोड्डा और पोड़ैयाहाट प्रखंड के 11 स्वच्छाग्रह विद्यालयों के 1000 से ज्यादा छात्र - छात्राओं ने स्वच्छता की शपथ ली।इस अभियान में विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षक - शिक्षिकाओं ने भी बढ़ - चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय के छात्र - छात्राओं और युवाओं के व्यवहार परिवर्तन को विकसित करने और उन्हें प्रोत्साहित करने जिससे कि वह सफाई की संस्कृति को अपना सके , इस उद्देश्य से संपूर्ण भारत वर्ष में अदानी फ़ाउंडेशन के द्वारा स्वच्छाग्रह कार्यक्रम चलाया जा रहा।क्षेत्र के 92 स्कूलों में यह कार्यक्रम सुचारू रूप से जारी है, इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल में स्वच्छाग्रह दल बनाना, स्वच्छाग्रह वाल बनाना , सफाई के सितारे, नुक्कड़ नाटक, शौचालय शिष्टाचार, व्यक्तिगत स्वच्छता, जैसे गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है ।इस अभियान की सफलता के लिए अदाणी फ़ाउंडेशन के श्रीमति शिलीन आर अदानी, सुषमा ओझा, जिग्नेश विभाण्डीक, ने शुभकामनाये प्रेषित की है।
Home
झारखण्ड
ताज़ा ख़बर
अदानी फ़ाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छाग्रह अभियान के तहत बच्चों ने ली स्वच्छता की शपथ "
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours