गोड्डा, ठाकुरगंगटी प्रखंड के धनकोल गांव में शहीद निर्मल महतो युवा क्लब की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच जगरनाथपुर और रंगाटांड की टीम के बीच खेला गया। फाइनल मैच में बेहद रोमांचक मुकाबले के बाद जीत का सेहरा जगरनाथपुर की टीम के सिर पर सजा, जबकि रंगाटांड की टीम उपविजेता रही।
प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। लीग मैच 24 और 25 जनवरी को खेले गए, जबकि फाइनल मैच 26 जनवरी को खेला गया। प्रतियोगिता का आयोजन शहीद निर्मल महतो युवा क्लब के सत्ताईसवें वर्षगांठ के अवसर पर किया गया था। इस प्रतियोगिता के प्रायोजक अदाणी फाउंडेशन रहे। खेल के जरिए युवाओं में उर्जा बनाए रखने के लिए अदाणी फाउंडेशन हमेशा तत्पर रहता है। प्रतियोगिता में फालनल मैच में जीतने वाली टीम को 25001, उपविजेता को 20001 के पुरस्कार से नवाजा गया जबकि तीसरे और चौथे नंबर की टीम को क्रमश: 5001 और 4001 का ईनाम दिया गया। फाइनल मैच देखने आस-पास के कई गांवों से भारी भीड़ इकट्ठा हुई थी।
फाइनल मैच के दौरान महागामा के पूर्व विधायक राजेश रंजन, छपरी पंचायत के मुखिया प्रफुल महतो, जेवीएम नेता विरेन्द्र सिंह, गंगटी हॉस्पीटल के विनय कुमार सिंह, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अवधेश ठाकुर के अलावा कई गण्यमान्य व्यक्ति और अदाणी फाउंडेशन के कई अधिकारी भी मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours