पाकुड़ पुलिस सोना ब्यापारी लूट कांड का उदभेदन कर लिया है । पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस वार्ता कर पुलिस अधीक्षक  सुनील भास्कर ने बताया कि 20 जनवरी को पाकुड़िया थाना के अंतर्गत तलवा और धावाडंगाल के बीच में सोना व्यवसाई नागेश्वर वर्मा के पास से 1 भरी सोना, 500 गाम चांदी, तथा ₹20000 एवं एक मोबाइल लूट लिया गया था उक्त घटना के संदर्भ में व्यवसाई द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर पाकुरिया थाना कांड संख्या 719 धारा 393 दर्ज की गई थी पुलिस अधीक्षक सुनील भास्कर ने बताया कि मिली गुप्त सूचना के आधार पर डूमर घाटी में शिव लाल टुडू पिता स्वर्गीय मांझी टूडू दूसरा सुंदर हेमंरबम पिता जोसेफ ने लूट की घटना को स्वीकार किया गया  इनके द्वारा लूटे गए सोना चांदी को बंगाल में किन्ही के पास भेज दिया गया है उनके द्वारा बताया कि घटना का मुख्य कारण पैसे की कमी एवं जल्द पैसे कमाने की लालच को लेकर ऐसी घटना को अंजाम दिया गया पुलिस अधीक्षक ने बताया गिरफ्तार सुंदर हेंब्रम हिरणपुर थाना में पेट्रोल पंप की डकैती के घटना में पूर्व में भी शामिल रहा है छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी शशि प्रकाश अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पांडे पुलिस निरीक्षक धनपति लोहरा सुरेंद्र प्रसाद सिंह थाना प्रभारी महेशपुर एवं सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours