झारखंड के लातेहार के सदर थानाक्षेत्र स्थित केड़ू गांव में को रिश्तों को कलंकित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक रिश्ते के एक चाचा ससुर ने बहू और ससुर के रिश्ते को कलंकित कर दिया. दरअसल घर में मौजूद रिश्ते के चाचा ससुर ने गंदी नियत रखते हुए अपनी बहू पर रेप करने का प्रयास किया और तो और इस घटना में उसका बेटा भी बराबर का हिस्सेदार रहा.

घटना के बाद अपने आप को सुरक्षित करने के प्रयास में जुटी पीड़ित बहू ने बचाव को लेकर चिल्लाना शुरू कर दिया. जिसकी आवाज सुनने के बाद उसके पति ने घटनास्थल पर पहुंचकर पति ने दोनो लोगों के चंगुल से बचाने का प्रयास किया. पत्नी को बचाने के दौरान दोनों आरोपियों ने पीड़िता के साथ भी जमकर मारपीट शुरू कर दी.

इस घटना में पत्नी की इज्जत तो बच गई लेकिन घटना में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें नजदीकी लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती करवाया. जिसके बाद चिकित्सकों ने दोनों को इलाज शुरू कर दिया. वहीं मामले की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours