पथरगामा, चिहाड़ी पहाड़ के समीप ,झाविमो द्वारा आयोजित दलित सम्मेलन मे हुजूम उमड़ पड़ा ,उक्त सम्मेलन मे पधारें पार्टी सुप्रीमो श्री बाबूलाल मरांडी जी ,पार्टी प्रधान महासचिव श्री प्रदीप यादव जी ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर सम्मेलन का आगाज किया ।
अपने संबोधन मे पार्टी सुप्रीमो श्री बाबूलाल मरांडी जी ने कहा कि आज देश और राज्य मे अराजकता का माहौल है ,हर तरफ कानून का उल्लंघन खुलेआम हो रहा है ,खाशकर दलितों ,आदिवासियों के साथ सरकार सौतेला बर्ताव कर रही है ,उन्होंने कहा कि जब मैं राज्य का मुख्यमंन्त्री था तो सभी तकनीकी पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए मैंने वजीफा देने की व्यवस्था की थी ताकि दलित ,आदिवासी बच्चे-बच्चियों की पढ़ाई मे धन बाधा ना बन सकें परंतु वर्तमान जनविरोधी केंद्र ,राज्य सरकार ने उन वजीफे की राशियों मे भारी कटोती कर दी ,जिससे दलित,आदिवासी समाज मायूसी की हालत मे है, उन्होंने सरकार के तीन तलाक बील को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार कहती है कि तीन तलाक बिल के माध्यम से मुस्लिम औरतों को इंसाफ मिलेगा ,परंतु जब सुप्रीम कोर्ट केरल के सबरी माला मंदिर मे औरतो के पूजा करने के फैसले पर सरकार आस्था का हवाला देकर इसका विरोध करती नज़र आती है यह औरतों के साथ कैसा इंसाफ है ।
पार्टी प्रधान महासचिव श्री प्रदीप यादव जी ने अपने संबोधन मे कहा वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार सिर्फ और सिर्फ जुमलेबाजी करती है ,जनमानस से उनका कोई सरोकार नही है ,महंगाई का हवाला देकर वर्तमान सरकार चुनाव लड़ी थी लेकिन आज वास्तविकता आपके सामने है कैरोसिन तेल आज 65 से 70 रुपए लीटर तक मिल रहा है ,सरकार को फिक्र है तो बस कॉरपोरेट जगत का फिक्र है ,आज वर्तमान मे झारखंड की सभी नोकरियों पर राज्य के बाहर के युवाओं की बहाली हो रही है ,राज्य के नोजवान अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे ,राज्य के सभी अनुबंधकर्मी सरकार के बर्ताव से आक्रोशित है , और इन सभी मसलो पर अगर खुलकर कोई पार्टी सरकार का विरोध करती है तो वह झाविमो पार्टी है और सरकार के जनविरोधी निर्णयों के विरोध करने के फलस्वरूप मुझे पाँच महीना जेल मे भी बिताना पड़ा इसका मुझे कोई अफसोस नही है जनता की लड़ाई मे अगर आगे और जेल जाना पड़े तो उसके लिए मैं तैयार हूँ , इसलिए 2019 के लोकसभा और विधान सभा चुनाव आप अपना कीमती एक-एक वोट झाविमो के चुनाव चिन्ह कंघी निशान पर दें ,
उक्त सम्मेलन मे जिला अध्यक्ष श्री धनंजय यादव , लोकसभा प्रभारी विजय पासवान केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य सह जिला पार्षद अब्दुल वहाब शम्स ,श्रीमती फूलकुमारी देवी ,अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रकाश दास ,संजीव मिश्रा ,वेणु चौबे ,विजय पासवान ,प्रखंड अध्यक्ष दीनदयाल यादव , चिंतामणि दास ,जयकांत पासवान मुख्य रूप से उपस्थित थे ।
#झाविमोसोशलमीडिया_गोड्डा



Post A Comment:
0 comments so far,add yours