झारखंड में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए मंगल पांडेय को प्रभारी बनाया है. बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडेय लोकसभा चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश पदाधिकारियों के साथ विशेष चर्चा की. बैठक में सीएम रघुवर दास और बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह भी शामिल हुए.
राज्य की कुल 14 लोकसभा की सीटों में से 12 पर भाजपा का कब्जा है. मंगल पांडेय ने कहा कि अगले लोकसभा में हम राज्य की सभी सीटों पर जीत हासिल करेंगे. उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास पीएम मोदी पर बढ़ा है. देश की जनता प्रधानमंत्री के साथ है.
इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर भी चर्चा की गई. मंगल पांडेय का कहना है कि केंद्र और राज्य की सरकार ने गांव, गरीब, किसान सहित दलित, शोषित-वंचितों के लिए महत्वपूर्ण काम किए हैं. देश तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है.
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आर्थिक रुप से कमजोर सवर्णों को आरक्षण देने के निर्णय कर सबका साथ, सबका विकास के संकल्प को साकार करने का प्रयास किया है. केंद्रीय कैबिनेट द्वारा आर्थिक रुप से कमजोर सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने के निर्णय का स्वागत करते हुए सीएम रघुवर दास ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को इसके लिए धन्यवाद दिया.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours