झारखंड के बोकारो जिले में उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त कारवाई ने कबाड़ की आड़ में शराब का अवैध कारोबार कर रहे है एक आरोपी को गिरफ्तार किया. साथ ही मौके से भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब को जप्त किया. छापेमारी में पुलिस ने 2850 बोतल देसी और 156 बोतल विदेशी शराब को जब्त किया.
घटना में गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मेंद्र कुमार उर्फ धीरज सिंह के रूप में हुई, जो काफी समय से अवैध शराब का कारोबार कर रहा था. आरोपी धर्मेंद्र कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर उत्पाद विभाग को सौंप दिया है. पुलिस के मुताबिक जब्त की गई शराब की बाजार मूल्य की कीमत 80 हजार से ऊपर बताई जा रही है.
उत्पाद विभाग अधिकारी सोनू कुमार ने बताया कि शराब के अवैध कारोबारी शराब की अवैध बिक्री का खेल रामरतन हाई स्कूल के पीछे धीरज गिरि कबाड़ीखाना की दुकान की आड़ में लंबे समय से अवैध शराब का गोरखधंधा चला रहे थे. गुप्त सूचना पर पुलिस व उत्पाद विभाग ने संयुक्त कारवाई कर शराब की बड़ी खेप के साथ एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours