आज दिनांक 27/02 को पालोजोरी प्रखण्ड अंतर्गत बसाहा पंचायत के धरमपूर आंगनबाड़ी भवन के समीप पंचायत कार्य समिति की बैठक पंचायत अध्यक्ष मुस्तकीम अंसारी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।जिसमें मुख्य अतिथि केन्द्रीय कार्य समिति सदस्य सह युवा नेता श्री निवास मंडल जी उपस्थित रहे।इस बैठक में विशेष रूप से आगामी 19 मार्च को गुलालडीह हाई स्कूल मैदान में आयोजित होने वाली होली मिलन समारोह सह कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया।इस कार्यक्रम में श्री निवास मंडल ने कहा कि होली मिलन समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए इस पंचायत के सभी कार्यकर्त्ता अपने-अपने गाँव में लगकर अपने स्तर से हजारो कार्यकर्ता को कार्यक्रम शामिल होने का आग्रह करें ताकि यह कार्यक्रम भव्य हो सके।तथा आदरणीय बाबूलाल मरांडी जी के हाथो को मजबूत करने में सहयोग करें।मौके पर मौजूद पालोजोरी प्रखण्ड अध्यक्ष मु नसीम जी,मोतीलाल मुर्मू जी,अशोक कुमार,बाबूधन मुर्मू,शिधेश्वर हेम्ब्रम,तोहिद,सोहन रजवार,निर्मला,बसन्ती,सुभद्रा व अन्य दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours