झारखंड के पलामू डीआईजी विपुल शुक्ला एसपी इंद्रजीत मेहता ने नक्सल प्रभावित चेतमा गांव का निरीक्षण किया. चेतमा पिकेट में आज नवनिर्मित सभी भवनों का DIG विपुल शुक्ला ने उदघाटन किया. पिकेट को अस्थायी रूप से ओपी के रूप में कार्य करने का निर्देश दिया गया. चेतमा, बूढ़ी, बुका, सिकनी गांव के ग्रामीणों, महिलाओं, बच्चों के साथ डीआईजी ने संवाद किया. बच्चों के बीच स्कूल बैग, कॉपी, कलम, मिठाई का वितरण किया. चेतमा के ग्रामीणों के साथ पलामू पुलिस के पदाधिकारियों व जवानों ने प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया.
डीआईजी ने साथ ही हुलसीखुर्द के मतदान केंद्र का भौतिक निरीक्षण भी किया गया. पुलिस इस क्षेत्र में नक्सलवाद और उग्रवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए लगातार काम कर रही है. यह सारी कवायद भी उसी क्रम में देखी जा रही है. वैसे पुलिस के आला अफसरों को देख आदिवासी बहुल इस क्षेत्र के बच्चे भी काफी खुश नजर आ रहे थे, जिनको कॉपी-पुस्तक, बैग आदि मिले. मिठाई देख तो उनके चेहरे की मुस्कान दोगुनी हो गई.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours