झारखंड के गुमला जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिसमें तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं. दोनों घटना शादी समारोह के दौरान जाते वक्त हुई थीं. पहली घटना में शादी समारोह से कुछ बच्चे बॉक्साइट ट्रक से वापस घर लौट रहे थे. तभी ट्रक तालाब में पलट गया. जिसमें तीन मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना शादी के लिए बाजा लेकर आ रहे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से हुआ. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. वहीं इस घटना में कई लोग बुरी तरह से जख्मी भी हो गए. जिनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.
दरअसल पहली सड़क दुर्घटना पुसो थाना क्षेत्र में घटित हुई, जहां घाघरा थाना क्षेत्र के हापामुनी से लोग शनिवार रात शादी सामारोह में गए थे. इसी दौरान जब वे रात में शादी के बाद लौट रहे थे. इसी क्रम में कुछ लोग एक बॉक्साइट ट्रक पर बैठ गए जो एक तालाब के पास अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि अन्य पांच लोग घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शी की मानें तो ट्रक में बाजा लगा हुआ था उसी को लेकर उत्साहित होकर बच्चे ट्रक में बैठ गए थे. वहीं एक अन्य युवक ने बताया की ट्रक ड्राइवर शराब के नशा में था, जिसके कारण ये दुर्घटना हुई.
वहीं दूसरी घटना बिशुनपुर थाना क्षेत्र के बकसपुर की है, जिसमें एक शादी समारोह की तैयारी के लिए लोग एक वाहन में बाजा लगाकर वापस लौट रहे थे. उसी क्रम में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours