झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को दुमका के आउटड़ोर स्टेडियम में सुजलाम सुफलाम योजना की शुरूआत की. रविवार को दुमका पहुंचे सीएम ने कहा कि इस योजना के तहत 5 हजार तालाबों और अन्य जलाशयों का जीर्णोद्धार किया जाएगा. पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर दुमका और खूंटी जिला का चयन किया गया है.

सीएम ने कहा कि तलाबों के जीर्णोद्धार का काम गैर सरकारी संगठन के द्वारा किया जाएगा. सरकार सिर्फ जीर्णोद्धार में प्रयुक्त होने वाले वाहन में इंधन का खर्च देगी. जीर्णोद्धार का काम बरसात के पहले पूरा कर लिया जाएगा ताकि वर्षा जल संचित हो सके
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours