मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लातेहार में सुकन्या योजना जागरुकता कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने चार हजार बच्चियों को इस योजना का सर्टिफिकेट दिया. साथ ही पांच सौ करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया. सीएम ने हाईस्कूल के नवनियुक्त 119 शिक्षकों में नियुक्ति पत्र भी बांटा. किसानों के बीच पांच करोड़ की परिसम्पतियों का भी वितरण किया.
लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि झारखण्ड की हर बेटी का बीड़ा सरकार उठाएगी. सुकन्या योजना से भ्रूण हत्या में कमी आएगी. सीएम ने भरोसा दिलाया कि सूबे के हर गरीब को सरकार घर, एलपीजी कनेक्शन,बिजली और रोजगार देगी. अब तक 27 लाख गैस कनेक्शन दिया जा चुका है. सीएम ने कहा कि सखी मण्डलों की पॉल्ट्री फेडरेसन सोसायटी बनाकर अंडा उत्पादन करवाया जाएगा.
बतौर सीएम लातेहार में विकास पुलिस और ग्रामीणों का सहयोग से हो रहा है. जिला उग्रवाद के खात्मे की ओर बढ़ रहा है. विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि सूबे के आदिवासियों की सुधी सिर्फ वर्तमान सरकार ले रही है, जबकि झारखण्ड नामधारी पार्टियों और नेताओं ने उनकी जमीन हड़प ली. जैसे बरसात में मेढ़क टर्र- टर्र करते हैं, वैसे चुनाव को देखते हुए नेता भी टर्र- टर्र करने लगे हैं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours