झारखंड में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा अबतक नहीं होने से प्रदेश बीजेपी में उहापोह की स्थिति है. पार्टी के नेता व कार्यकर्ता भले ही कुछ नहीं कह पा रहे हैं, लेकिन इंतजार लंबा होने से कई पेंच होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.

झारखंड में लोकसभा की 13 सीटों पर नाम तय होना है. इनमें से 11 पर सीटिंग सांसद हैं. इन सीटों पर मौजूदा सांसदों के परफारमेंस का मूल्यांकन किया गया है. लगभग आधे से अधिक सांसदों का परफारमेंस संतोषजनक नहीं पाया गया है. पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा की केंद्रीय इकाई के पास सर्वे रिपोर्ट भी है. ऐसे में कुछ सांसदों के नाम कटने के आसार हैं. इधर,पार्टी के नेता दिल्ली पर नजरें गड़ाए हुए हैं. नाम की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं.

भाजपा के सीटिंग सांसदों का परफारमेंस ठीक होता, तो शायद अब तक प्रत्याशियों की घोषणा हो जाती. लेकिन पार्टी आलाकमान को यह लग रहा है कि कुछ स्थानों पर अगर चेहरे नहीं बदले गये, तो पार्टी को नुकसान हो सकता है. इसलिए तमाम समीकरण को जांचा और परखा जा रहा है. पार्टी सूत्रों के अनुसार हजारीबाग, लोहरदगा, जमशेदपुर, खूंटी, गोड्डा और चाईबासा के सीटिंग सांसदों का टिकट लगभग सुरक्षित है. वहीं रांची, धनबाद, चतरा, कोडरमा पर पार्टी नया चेहरा उतार सकती है. इसके लिए जातीय समीकरण का भी ध्यान रखा जा रहा है.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours