लोकसभा चुनाव के लिहाज से रांची पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. पुलिस ने धुर्वा इलाके में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. मौके से 3 देसी कट्टा, 8 जिंदा कारतूस, अर्ध निर्मित पिस्टल, 19 बैरल, लेथ मशीन और ड्रिल मशीन बरामद हुए.
गिरफ्तार विजय कुमार शर्मा ने हथियार बनाने की ट्रेनिंग बिहार के मुंगेर में ली. वह पहले भी आर्म्स एक्ट के केस में जेल जा चुका है. वहीं मनोज उर्फ मंडल पीएलएफआई का सदस्य रह चुका है. मो. साकिद रांची के शातिर अपराधियों में शुमार है.
एसएसपी अनीश गुप्ता ने कहा कि तीनों से पूछताछ में पुलिस को ये पता चला है कि इन्हें हथियारों का आर्डर कहां- कहां से आता था. रांची और दूसरे जिलों में इस गिरोह के कितने सदस्य हैं. पुलिस आने वाले समय में इस गिरोह के अन्य सदस्यों को दबोचने की कोशिश करेगी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours