गोड्डा, महागामा प्रखंड के डकैतामाल गांव में अदाणी फाउंडेशन की तरफ से मोबाइल स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में 50 से ज्यादा लोगों ने अपना इलाज कराया। इलाज कराने वालों में ज्यादातर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे शामिल थे। डॉक्टर के मुताबिक बुजुर्गों में जोड़ों का दर्द और सांस लेने की परेशानी के ज्यादा मामले देखने को मिले जबकि बदलते मौसम में ज्यादातर बच्चों को खांसी-सर्दी से समस्या से ग्रसित पाया गया। स्वास्थ्य शिविर में जांच के बाद सभी लोगों को मुफ्त दवा भी वितरित किया गया। अदाणी फाउंडेशन इलाके के अलग-अलग गांवों में मोबाइल स्वास्थय शिविर लगा कर लोगों का इलाज करता है ताकि जरूरतमंदों को समय पर उचित इलाज मिल सके। अदाणी फाउंडेशन की तरफ से एंबुलेस सेवा भी उपलब्ध है, जिससे किसी भी तरह के आपात स्थिति में मरीज को समय पर निकट के अस्पताल तक पहुंचाया जा सके।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours