झारखंड के गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर हाइवा की चपेट में आने से दो कोयला मजूदरों की मौत हो गई, वहीं दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायल मजदूर को इलाज के लिए बेंगाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है.
जानकारी के मुताबिक कि देवघर जिला के सुगापहाड़ी रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर महेशमुंडा जक्शन में उतरकर अपने साइकिल से गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग से माधवा गिरिडीह की ओर कोयला लेने जा रहे थे, इसी दौरान सामने से आ रहे हाइवा ने टक्कर मार दी, हाइवा की चपेट में आने से दो कोयला मजदूर की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गए. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं. वहीं मृतकों की पहचान देवघर जिले के दुर्गापुर गांव निवासी साबिर अंसारी और सोहराब शेख के रूप में की गई है, जबकि इसी गांव के रजाउल अंसारी और मतीन अंसारी गंभीर रूप से घायल हैं
हादसे के बाद मौके पर मौजूद आक्रोशित लोगों ने गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग को महेशमुंडा के पास से जाम कर दिया हैं. ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं, वहीं मौके पर पहुची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours