भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव के लिए मध्‍य प्रदेश, गोवा, गुजरात, झारखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए उम्‍मीदवारों का ऐलान कर दिया है. इसके लिस्‍ट में 48 उम्‍मीदवारों का नाम है. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने लिस्‍ट जारी करते हुए बताया कि झारखंड से राजमहल से हेमलाल मुर्मु, दुमका से सुनील सोरेन, गोड्डा से निशिकांत दुबे, धनबाद से पशुपति नाथ सिंह को उतारा गया है. जबकि खूंटी संसदीय क्षेत्र से 8 बार सांसद रहे करिया मुंडा को टिकट नहीं मिला है.

खास बात है कि खूंटी सीट को छोड़कर अन्य 9 सीटों पर बीजेपी ने मौजूदा सांसदों को टिकट दिया है.

बता दें कि हाल ही में करिया मुंडा को पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था. माना जा रहा है कि इसी के साथ मुंडा की संसदीय राजनीति से विदाई तय हो गई थी. इस बार उनकी जगह खूंटी से पूर्व मुख्‍यमंत्री अर्जुन मुंडा बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours