पलामू जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर पिपरा थाना इलाके के दोनरा जंगल में सीआरपीएफ और जिला पुलिस ने नक्सलियों के छिपाए गए हथियार, 2 केन बम, 2 राइफल, 2 ग्रेनेज डेटोनेटर, करीब तीस किलो अमोनियम नाइट्रेट, 200 मीटर कोडेक्स वायर, 5-5 किलो के दो आईडी बम, नक्सलियों की कई पोशाक, करीब 35 किलो यूरिया समेत कई नक्सलियों के सामान बरामद किए.
सीआरपीएफ के अरविंद त्रिपाठी और अभियान एसपी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई की. पलामू रेंज के डीआइजी विपुल शुक्ला ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले इस तरह के सामान मिलना पलामू पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है. चुनाव को लेकर बिहार के सीमावर्ती इलाके में अभियान अभी भी जारी है. डीआईजी शुक्ला ने यह भी कहा कि जो सामान मिले हैं उनको मिलाकर नक्सली केन बम तैयार करते हैं.
इतना ही नहीं डीआईजी ने जिले वासियों से अपील की है कि अगर किसी के पास नक्सलियों के गतिविधियों के बारे में सूचना हो उसे पुलिस प्रशासन को दें ताकि नक्सलियों के गंदे मनसूबे को खत्म किया जा सके. इसके साथ ही डीआइजी शुक्ला ने आश्वासन देते हुए कहा कि पुलिस को सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी और उसे सम्मानित भी किया जाएगा.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours