झारखंड आरजेडी की अध्यक्ष रहीं अन्नपूर्णा देवी के भाजपा में शामिल होने पर नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पार्टी और संगठन सबसे बड़ा होता है. इतिहास गवाह है कि पार्टी छोड़ने वालों का राजनीति में बुरा हश्र हुआ है. बकौल हेमंत, अन्नपूर्णा के बीजेपी में जाने से महागठबंधन पर कोई असर नहीं होने वाला है.
वहीं, खेलमंत्री अमर बाउरी ने कहा कि पीएम मोदी के साथ पूरा देश खड़ा है, जबकि विपक्ष के पास ना मुद्दा और ना ही नीति है. ऐसे में वहां से भी लोग मोदी के साथ आ रहे हैं. बता दें कि अन्नपूर्णा देवी ने दिल्ली में बीजेपी का दामन थाम लिया. पार्टी मुख्यालय में सीएम रघुवर दास और केन्द्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने उन्हें बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कराई. इस दौरान प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ भी मौजूद रहे. अन्नपूर्णा के अलावा पूर्व आरजेडी विधायक जनार्दन पासवान भी बीजेपी में शामिल हो गये.
बीजेपी में शामिल होने के बाद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिद्धांतों से प्रभावित होकर बीजेपी में शामिल हुई हैं. राज्य में रघुवर सरकार भी बेहतर काम कर रही है. ऐेसे में जनता के मूड को देखते हुए आरजेडी छोड़ने का फैसला लिया.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours