अन्नपूर्णा देवी के भाजपा में शामिल होने के बाद आरजेडी डैमेज कंट्रोल में जुट गया है. गौतम सागर राणा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. सोमवार रात वे कोडरमा पहुंचे और आधी रात तक कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करते नजर आए.
गौतम सागर ने कहा कि अन्नपूर्णा देवी के भाजपा में जाने से पार्टी में किसी तरह की क्षति नहीं हुई है. अगर कुछ हुई भी होगी, तो उसे कंट्रोल कर लिया जाएगा. उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ताओं में एकजुटता है और आरजेडी के कार्यकर्ता सीधे लालू प्रसाद से जुड़े होते हैं. ऐसे में किसी के आने-जाने से इन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता.
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी महागठबंधन के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी. खड़ी ही नहीं एक्शन में भी रहेगी. चतरा और पलामू सीट पार्टी की मांग है. पलामू मिल गई है. चतरा को लेकर राहुल गांधी से बात की जाएगी. लेकिन किसी भी हाल में बीजेपी के खिलाफ वोट को बिखरने नहीं दिया जाएगा.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours